लिस्बन: पुर्तगाल में मछुआरों ने डायनासोर के जमाने की एक बेहद दुर्लभ शार्क को पहली बार पकड़ा है। इस शार्क के मुंह में कील से भी तेज 300 नुकीले दांत मौजूद हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अत्यंत दुर्लभ यह शार्क करीब 8 करोड़ साल से समुद्र पर राज करती है। इस समुद्री राक्षस के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई 5 फीट बताई जा रही है। इतने लंबे समय से समुद्र में फ्रिल्ड शार्क की मौजूदगी के कारण वैज्ञानिक इस जीव को जीवित जीवाश्म के नाम से भी जानते हैं। इस शार्क को समुद्र में 2000 मीटर की गहराई से पकड़ा गया है।
डायनासोर के जमाने से मौजूद है यह शार्क
पुर्तगाली न्यूज चैनल SIC Noticisias TV ने बताया कि इस मछली को यूरोपीय यूनियन के साथ काम करने वाले शोधकर्ताओं को सौंप दिया गया है। ये शोधकर्ता ईयू के साथ मिलकर वाणिज्यिक मछली पकड़ने के परिणामस्वरूप बायकैच या अवांछित कैच की संख्या को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब डायनासोर पृथ्वी पर घूमते थे, तब से फ्रिल्ड शार्क समुद्र के गहरे पानी में तैर रही है। इस शार्क के विशाल जबड़े स्क्वीड और दूसरी मछलियों को आसानी से शिकार बनाते हैं।