lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

गंगा में राफ्टिंग का उल्लंघन पर्यटकों की जान खतरे में…

बीते शनिवार शाम फूलचट्टी के पास गंगा नदी में राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड में कोलकाता का एक पर्यटक लापता हो गया। रैपिड में गिरते ही पर्यटक की लाइफ जैकेट खुल गई। इसके चलते वह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। इस घटना से पर्यटक विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राफ्ट व्यवसायी धड़ल्ले से राफ्टिंग के दौरान क्षमता से अधिक पर्यटकों बैठा रहे हैं। वहीं सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अधिक मुनाफा कमाने की फेर में राफ्टिंग व्यवसायी पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं।

योगनगरी में मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक यहां राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वांइट सैलानियों से पैक रहता है। राफ्ट में आठ पर्यटकों के अलावा एक गाइड और एक हेल्पर बैठता है। साथ ही एक राफ्ट के साथ सुरक्षा के तहत एक क्याक भी चलती है, लेकिन राफ्ट व्यवसायी अधिक मुनाफा कमाने की फेर में 11 से 12 पर्यटकों को राफ्ट पर बैठा लेते हैं। कई राफ्ट में क्याक भी नहीं भेज जाती है। पर्यटकों को खानापूर्ति के लिए लाइफ जैकेट और हेलमेट पहना दिया जाता है, जिनमें कई लाइफ जैकेट पुरानी हैं। यही कारण है कि गंगा की उफनती लहरों में राफ्ट पलटने से अचानक पर्यटकों की लाइफ जैकेट खुल जाती है।

ये हैं सुरक्षा के मानक
– एक राफ्ट में केवल आठ पर्यटकों को राफ्टिंग की अनुमति।
– एक राफ्ट में पर्यटकों के साथ एक गाइड और एक हेल्पर अनिवार्य।
– गाइड, हेल्पर और सभी पर्यटकों को सुरक्षा उपकरण हेलमेट और लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य।
– नदी में उतरने से पहले सभी पर्यटकों का लाइफ जैकेट को मजबूती से बांधना और फिर उसकी जांच करना अनिवार्य।
– एक राफ्ट के साथ सुरक्षा के तहत एक क्यार्क्स का होना अनिवार्य।