lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

सिंचाई की बिजली, सभी छात्राओं को स्कूटी,बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ेगी….

विधानसभा चुनाव में ‘मिशन 300 प्लस’ को पूरा करने के लिए भाजपा ने मंगलवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर किसानों से लेकर छात्राओं तक कई सुविधाएं मुफ्त देने का संकल्प लिया। सत्ता में फिर आने पर भाजपा अगले पांच साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देगी। वहीं, कॉलेज जाने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली-दीपावली पर एक-एक रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त और स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को दो करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन निशुल्क दिया जाएगा।

पश्चिमी यूपी में पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 जारी किया। इसमें किसानों को लुभाने की कोशिश की है। उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के साथ मुख्यमंत्री सिंचाई योजना लागू कर सभी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब और टैंक के लिए अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का संकल्प दोहराते हुए विलंब से भुगतान पर ब्याज भी दिलाने की घोषणा की।

सरकारी भर्तियों में दोगुने होंगे महिलाओं के पद
– भाजपा ने छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की घोषणा के साथ लोक सेवा आयोग समेत सभी सरकारी भर्तियों में महिलाओं के पदों को दोगुना करने का संकल्प लिया है।
– अगले पांच वर्ष में हर परिवार से कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार का अवसर देने, सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरने की घोषणा की है।

बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ेगी
विधवा एवं निराश्रित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये महीने करने की घोषणा की है।

लव जिहाद पर दस साल की सजा
भाजपा ने लव जिहाद पर कम से कम दस वर्ष की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान करने की घोषणा की है। गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 18 मंडलों में एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है।

2025 तक टीबी मुक्त बनेगा यूपी
भाजपा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल किया है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के साथ प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों को 4200 से बढ़ाकर 8400 करने की घोषणा की है। 6,000 डॉक्टर्स और 10,000 पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति जल्द करने का संकल्प लिया है।