lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

योगी आदित्यनाथ ने किसान दिवस के मौके पर कहा….

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर था लेकिन अब अन्नदाताओं को उनकी फसल का दाम मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं तो नतीजे शानदार आते हैं। 2017 से पहले यूपी में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे। पिछली सरकार में  किसान शोषण के शिकार थे।

2017 से पहले क्रय की कोई नीति नहीं थी। हमने सीधे किसानों से खरीद शुरू की। इससे किसानों को लाभ हुआ। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिला।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें यादकर नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्मठ एवं जुझारू जननेता, किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों तथा अन्नदाताओं को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।