lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

राहुल गांधी ने किया मोदी पर तीखे प्रहार…

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को देहरादून में आयोजित विजय सम्मान रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के खूब बाण चलाए। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी और राहुल गांधी को भी याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड और मेरे परिवार का कुर्बानी से खास नाता है। आइए जानते हैं उन दस बातों के बारे में जिनसे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के जवानों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुई इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

1- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पहला हमला कुर्बानी को लेकर बोला। उन्होंने कहा कि मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए, जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी, मेरे परिवार ने भी दी है। उत्तराखंड के सैन्य परिवार इसे समझते हैं। जिस परिवार या व्यक्ति ने कुर्बानी नहीं दी, वह इसे कभी नहीं समझ सकते।

2- कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है।
3- राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून पर कहा कि गलती हो गई, इतना हीं नही केंद्र सरकार ने जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया।
4- कहा कि चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी या कोरोना में सरकार के एक्शन… ये तीनों काम हिंदुस्तान के किसानों, छोटे कारोबारियों पर कुछ बड़े पूंजीपतियों के आक्रमण हैं।

 

5- जो लोग आपको रोजगार दे सकते हैं, उन छोटे कारोबारियों, व्यापारियों को भाजपा ने खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार केंद्र से नहीं हटेगी, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।

6- कहा कि सरकार द्वारा देश की आर्थिक शक्ति को नष्ट किया जा रहा है। सब कुछ दो तीन उद्योगपतियों के लिए ही किया जा रहा है।

7- अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, तोप से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। जब जनता बिना डरे बोल सके, तब देश मजबूत होता है।

8- राहुल गांधी ने कहा कि 1971 में देश हर तहह से मजबूत था, इसलिए 13 दिन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन दिल्ली में हुए विजय दिवस समारोह में देश के लिए 32 गोली खाने वाली स्व. इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं था।

9- राहुल गांधी ने महंगाई पर भी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पीएम मोदी ने आम आदमी की जेब से पैसा लेकर दो-तीन बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। कहा कि ये उद्योगपति पीएम मोदी की मार्केटिंग करते हैं।

10- मोदी ने गंगा में स्नान किया, ऐसा लगता है और किसी ने कभी गंगा स्नान नहीं किया। मोदी ऐसे अकेले हिंदुस्तानी हैं, जो गंगा में स्नान कर सकते हैं। इतना हीं नहीं उन्होंने योगीजी को भी गंगा स्नान नहीं करने दिया।

newsvartaindia.in