प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ यात्रा को कांग्रेस ने राजीनीतिक मार्केटिंग करार दिया है, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता और कार्यकर्तायों प्रदेश के हर जिले में स्थित 12 शिवालयों में जलाभिषेक किया।
हरीश रावत ने हरिद्वार के कनखल महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे के जवाब में हरिद्वार के कनखल में तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर हरीश रावत का मंदिर के पुजारियों ने स्वागत किया। उन्होंने तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से दक्षेश्वर महादेव मंदिर तक पदयात्रा भी की।
केदारनाथ से लाए गए जल और गंगाजल का प्रयोग
जानकारी के मुताबिक इस दौरान जलाभिषेक में केदारनाथ से लाए गए जल और गंगाजल का प्रयोग किया गया। पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही भाजपा को सनमती दे भगवान भजन गाया गया। कैलाश खैर के गाए भजन को भी गाया गया।
राजनीति की मार्केटिंग का उत्तर देना ही पड़ेगा
पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया है कि पांच नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों को जलाभिषेक से शिवलिंगों को अभिभूषित किया।
इधर, पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ पधारें, बार-बार पधारें, यह उनकी श्रद्धा का विषय है। मगर केदारनाथ जी के नाम पर राजनीति की मार्केटिंग का उत्तर तो देना ही पड़ेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधूरे कामों के लिए भगवान से क्षमा याचना भी की है।