15 हजार करोड़ रुपये के बाइक टैक्सी घोटाले में सीबीआई ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यूपी के इस बड़े घोटाले को गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. के कर्ताधर्ता संजय भाटी व 14 अन्य ने अंजाम दिया। आरोप है कि इन्होंने देशभर के हजारों निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर हजारों करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
बाइक बोट नाम से शुरू की थी स्कीम
बाइक टैक्सी घोटाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा किए गए घोटाले से भी बड़ा बताया जा रहा है। आरोपी संजय भाटी ने अपनी कंपनी के जरिए ‘बाइक बोट स्कीम’ शुरू की। फिर निवेशकों से कहा गया कि वे इसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्हें एक से लेकर सात बाइक में निवेश को कहा गया। कहा गया कि इस बाइक टैक्सी स्कीम में पैसा लगाने पर अच्छी कमाई होगी। लेकिन योजना कोरी कागजी व खयाली साबित हुई। भोले भाले निवेशकों से रुपये ऐंठ कर भाटी व उसके साथ चंपत हो गए।
www.newsvartaindia.in