त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. देहरादून में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक है और उम्मीद है कि कल ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. फिलहाल, राज्यपाल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने और पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है.
इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं. चार वर्षों से पार्टी ने मुझे सीएम के रूप में सेवा का मौका दिया. मैं सोच नहीं सकता था कि मैं कभी सीएम बन सकता हूं लेकिन बीजेपी ने मुझे सेवा करने का मौका दिया.
हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बहुत ही परेशान और हताश भी दिखे त्रिवेंद्र रावत सिंह जैसे एक बड़ी उदासी चारों ओर अ पड़ी हो