lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

स्कूल की चारदीवारी से दबकर 6 मजदूरों की मौत,..

बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम उच्चतर माध्यमिक स्कूल, चंडीटोला की चारदीवारी गिरने से उससे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। वहीं मलबे में तीन और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना में चार मजदूर बाल-बाल बच गए।  हादसा स्कूल के बगल में नाला निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ।

मृत मजदूरों में मानसी प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत अन्तर्गत चैधा गांव के प्रमोद पासवान (40 वर्ष), पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी ज्ञानदेव पासवान (25 वर्ष), गोगरी के हरदयाल नगर वार्ड संख्या सात निवासी शिवशंकर सिंह (30 वर्ष), चैधा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी ललित कुमार शर्मा (25 वर्ष), चैधा दुर्गा स्थान वार्ड संख्या चार निवासी झुलन तांती (22 वर्ष) तथा चैधा वार्ड संख्या चार के छैला तांती (25 वर्ष) शामिल हैं। अन्य मजदूरों को निकालने को लेकर दो जेसीबी से मलबे को देर शाम तक हटाया जा रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल में 14वीं वित्त योजना के तहत जेसीबी से नाला के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान नाले में पूर्व से लगे नल जल योजना का पाइप काम के दौरान कट गया और उससे पानी बहने लगा। इससे खुदाई की जा रही मिट्टी गीली हो गई और देखते ही देखते दीवार गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए जिसमें छह मजदूरों की मौत हे गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पर प्रभारी डीएम शत्रुंजय मिश्रा, एसपी अमितेश कुमार, गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार, खगड़िया एसडीपीओ आलोक रंजन, गोगरी के अपर एसडीओ चंद्र किशोर सिंह, गोगरी इंस्पेक्टर अक्षय लाल, पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

दो जेसीबी द्वारा खोजा जा रहा शव
मजदूरों को मलबे से दो जीसीबी को लगाया गया। छह मजदूरों के शव निकाले जा चुके थे जबकि तीन और मजदूरों के दबे होने की आशंका देर शाम तक जताई जा रही थी।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर एनएच 31 चैधा गांव के निकट जाम कर दिया। उनलोगों की मांग थी। मृतक परिजनों को तुरंत मुआवजा के साथ-साथ सरकारी नौकरी एवं दोषियों पर कार्रवाई की जाए। एनएच 31 जाम किए जाने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

घटना में छह मजदूरों की लाश मिली है। चारदीवारी के मलबे में और दो मजदूरों के दबे होने की आशंका पर दो जेसीबी से खोज की जा रही है।