सुशासन दिवस के मौके पर शुक्रवार को देश के नौ करोड़ किसान परिवार के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि हस्तांतरित की गई।
सम्मान निधि की किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इस क्रम में उत्तराखंड के 8.27 लाख किसान परिवारों के बैंक खातों में 165 करोड़ रुपए पहुंचे।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 96 जयंती दिवस के मौके को सरकार सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़े। देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े।