बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने बीते दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर पति रोहनप्रीत के साथ शेयर की थी. इसके बाद से ही दोनों को सब नन्हें सदस्य के जल्द ही आने की बधाईयां देने लगे थे. हालांकि नेहा ने फोटो शेयर करने के साथ ऐसा कुछ खास लिखा नहीं था. उन्होंने फोटो के साथ लिखा था ‘ख्याल रखया कर’. नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट नहीं हैं यह उनके आने वाले गाने में उनका लुक है. नेहा का यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होने वाला है.
नेहा ने अपने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ख्याल रखया कर 22 दिसंबर को आ रहा है. नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर अपने गाने के प्रमोशन के लिए फैंस को पागल बनाया है. उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर का इस्तेमल अपने आने वाले गाने के प्रमोशन के लिए किया है. नेहा ने अपने और रोहन के गाने नेहू दा व्याह के टाइम पर भी पब्लिसिटी स्टंट किया था. गाने में दोनों की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. हालांकि दोनों बाद में शादी के बंधन में बंध गए
नेहा के इस पब्लिसिटी स्टंट से एक बार फिर उनके फैंस नाराज हो गए हैं. वह नेहा के इस पोस्ट पर कमेंट करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.