lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

अब यूपी के युवा भी यूपी में रहकर फिल्मों में अपना हुनर दिखा सकते हैं..

नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण की कवायद में जुटी सरकार अब फिल्म निर्माण (फिल्म प्रोडक्शन) के क्षेत्र में काम करने वाले कुशल मैनपावर भी तैयार करेगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश के युवकों को फिल्म प्रोडक्शन की ट्रेनिंग दी जाएगी। उप्र कौशल विकास मिशन ने इस दिशा में पहल शुरू की है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवकों को विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग प्रदेश में ही दिलाने की योजना है। यूपी में इस तरह की ट्रेनिंग पहली बार शुरू होने जा रही है। मिशन ने ट्रेनिंग देने के लिए फिलहाल ट्रेनिंग पार्टनर के तौर पर पूना व मुंबई की तीन संस्थाओं से अनुबंध करने की तैयारी है।

दरअसल, फिल्म सिटी बनने के बाद सबसे अधिक जरूरत स्थनीय स्तर पर कुशल मैनपावर की होगी। खास तौर पर फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में। इस फील्ड में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके मद्देनजर कौशल विकास मिशन ने प्रदेश के युवकों को फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित विभिन्न ट्रेड में ट्रेनिंग दिलाने का फैसला किया है। पहले चरण में करीब 2000 युवकों को फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।

चयनित युवकों को फिलहाल फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित 6 कोर्स के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी कोर्स में 190 घंटे से लेकर 550 घंटे का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण की खासियत होगी कि ट्रेंड युवकों को केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली संस्था ‘नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’ (एनसीवीटी) से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अब तक ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ही सर्टिफिकेट देती थीं। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी विधाओं की ट्रेनिंग को लेकर कौशल विकास मिशन ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।