lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

Dhoni के रिटायरमेंट पर साक्षी का आया इमोशनल रिएक्शन…..

Dhoni Retirement: एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनकी वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. साक्षी ने अपने पोस्ट के जरिए धोनी के योगदान और उनके व्यक्तित्व को सलाम किया है. बता दें कि साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें माही अपने फार्महाउस में हैं. तस्वीर शेयर कर साक्षी एक प्यारा मैसेज लिखा, अपने मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘आपने जो भी हासिल किया उसपर आपको गर्व होना चाहिए. खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं उस पर गर्व है. मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा. भविष्य के लिए शुभकामनाएं. साक्षी ने मैसेज में मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का कोट भी शेयर किया है.

पोस्ट में लिखा है, ‘लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया- माया एंजेलो’. एमएस धोनी के रिटाय़रमेंट की खबर सुनकर फैन्स भी हैरान हैं और अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे. अटकलें लग रही थी कि माही कम से कम टी-20 वर्ल्डकप जरूर खेलेंगे. लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईसीसी को टी-20 वर्ल्डकप स्थगित करना पड़ा, जिसके कारण धोनी ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है. भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया लेकिन आईपीएल खेलते रहेंगे. फैन्स के लिए धोनी का आईपीएल भी खेलना किसी इंटरनेशन मैच से कम नहीं होता है. आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा.

वर्तमान में सीएसके की पूरी टीम चेन्नई में आयोजित कैंप में हिस्सा लेने के लिए एक साथ मौजूद हैं. खबरों की मानें तो 22 अगस्त के चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम यूएई रवाना होगी. यूएई पहुंचकर खिलाड़ियों को 6 दिन तक क्वारेंटाइन में रहना होगा.,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *