कासरगोड: पुलिस ने गुरुवार को उसकी आइसक्रीम में जहर मिलाकर अपनी बहन की हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि वह “अकेले रहना” चाहते था और इसलिए उसने कथित तौर पर आइसक्रीम में जहर मिलाया जो उनकी बहन और माता-पिता ने 4 अगस्त की रात को खाया था.
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि कासरगोड में 5 अगस्त को 16 वर्षीय युवती की मौत एक हत्या थी.
पुलिस ने बताया, “हमने युवती के भाई अल्बिन का बयान दर्ज किया है जिसने उसने कबूल किया कि उसने अपनी बहन की आइसक्रीम में जहर मिलाया था.
वहीं युवती के पिता बेनी को भी आईसक्रीम खाने के बाद परेशानी होने के बाद 5 अगस्त की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती नहीं थी.