lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

देहरादून : वरिष्ठ आईपीएस पर चौकी में युवक को बुरी तरह पीटने का आरोप….

उत्तराखण्ड: बड़े पद पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस पर एक युवक को पुलिस चौकी में बुरी तरह से पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि अधिकारी ने एक मामले को लेकर युवक के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़ित परिवार के अनुसार इसमें चौकी का स्टाफ भी शामिल रहा। इस मामले की शिकायत पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में की है। इधर, पुलिस कप्तान ने इस प्रकरण की जांच एसपी सिटी श्वेता चौबे को सौंपी है। 

मामला थाना कैंट की बिंदाल चौकी का है। मामले की शिकायत अंगद अरोड़ा पुत्र अरविंदर अरोड़ा निवासी विजय पार्क ने डीजीपी उत्तराखंड से की है। उसने शिकायत में बताया कि उक्त आईपीएस अधिकारी ने एक मामले विशेष को लेकर उसे फोन किया और मदद मांगी थी। इस पर अंगद ने पिता को साथ लाने की बात कही तो आईपीएस ने उसे अकेले आने को कहा। अंगद आईपीएस की बातों में आ गया और सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बिंदाल चौकी पहुंच गया। 
अंगद का आरोप है कि वहां पहुंचते ही आईपीएस ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसे कपड़े उतारने को कहा। उसने जब कपड़े नहीं उतारे तो चौकी के चार पुलिसकर्मियों ने जबरन उसके कपड़े उतारे। इसके बाद फट्टे से उसकी कमर व कमर के निचले भाग पर लगातार वार किया गया। वह चिल्लाए न इसके लिए उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया गया।
अंगद का आरोप है कि आईपीएस ने अपनी जेब से सिगरेट निकाली और उसे पीने के लिए कहा। उसने मना कर दिया तो इसी सिगरेट को उसके हाथ से बुझा दिया। इस मामले में पुलिस कप्तान ने जांच एसपी सिटी श्वेता चौबे को सौंपी है। 

मामला मेरे संज्ञान में है। इस प्रकरण की जांच एसपी सिटी को दी गई है। जांच के बाद ही अगली कोई कार्रवाई की जा सकती है।- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी, देहरादून।
पुलिस चौकी में युवक से मारपीट में मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय में आई है। एसएसपी देहरादून को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। -अशोक कुमार, डीजी, कानून व्यवस्था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *