नई दिल्ली: बॉलीवुड कलाकारों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी मनाली में अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे भाई अक्षत के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अक्षत जैसा भाई पाकर अपने आपको भाग्यशाली मानती हूं. इसके साथ ही कंगना रनौत ने पोस्ट में भाई अक्षत के साथ अपने बचपन के किस्से भी साझा किये.
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर भाई अक्षत से जुडे़ किस्से साझा हुए लिखा, “प्रिय अक्षत, जब हम बच्चे थे तो पापा आपके लिए प्लास्टिक की बंदूक और मेरे लिए साइकिल लाए थे. मैं आपकी बंदूक से खेलती थी और आप मेरी साइकिल चलाते थे. मुझे आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है और साथ में हमारा कोई भी नीरस क्षण नहीं है. मुझे मालूम है कि मैंने अपने दुश्मनों को आपकी पहुंच से परे चुना है. लेकिन मैंने आपको बेबस देखा है, जब-जब उन्होंने मुझे परेशान किया है. मैंने आपके छिपे हुए आंसू देखे हैं. जब-जब मैंने सिस्टम को चुनौती दी है तो मां-पापा ने मुझे डांटा है और काफी शोर भी किया है, लेकिन आपको कभी नहीं भूली, जो उनके पीछे खड़े होकर संघर्ष करते हैं.”
कंगना रनौत ने भाई अक्षत के लिए इमोशनल मैसेज में आगे बताया, “जब भी आप मेरे ट्रेलर पर आए कमेंट्स पढ़ते हो तो मैं आपकी सराहना करती हूं, लेकिन मुझे इस चीज से नफरत है कि जब मेरी फिल्म की अच्छी ओपनिंग नहीं होती और आपको गुस्सा आता है. इन सबमें से मुझे सबसे ज्यादा पसंद यह है कि आपने यह कभी नहीं दिखाया कि आप मेरा कितना ख्याल रखते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं आपके जैसा भाई पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं.