lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

मुंबई ने 51 हजार केस के साथ वुहान को पीछे छोड़ा…

मुंंबई: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोनावायरस के 2 लाख 66 हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, मुंबई ने 51 हजार केस के साथ चीन के वुहान को पीछे छोड़ दिया, जहां से दिसंबर में इस बीमारी की शुरुआत हुई थी. वुहान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार 333 है. वहीं, देश के सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट महाराष्ट्र संक्रमितों के मामले चीन से आगे निकल चुका है. चीन में 84 हजार से अधिक मामले हैं.

महाराष्‍ट्र में मंगलवार को 2259 नए केस सामने आए, इसके साथ की राज्‍य में आज कोरोना संक्रमण के कारण 120 लोगों की मौत हुई. इन आंकड़ों को मिलाकर राज्‍य में कोरोना केसों की संख्‍या 90 हजार 787 पहुंच गई है. राज्‍य में अब तक इस वायरस के कारण 3289 लोगों की मौत हुई है. महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई भी कोरोना की महामारी से बेहाल है. यहां 51 हजार 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

मुंबई में इस समय कोरोना के केसों की संख्‍या 51 हजार है. शहर में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 1760 लोगों की मौत हुई है. बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है. इस बीच देश में भी कोरोना के केसों की रफ्तार थम नहीं पा रही है. राज्‍य में कोरोना के केसों की संख्‍या 2 लाख 66 हजार के पार पहुंच चुकी है. महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, दिल्‍ली और गुजरात कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं. देश की राजधानी दिल्‍ली में भी कोरोना के मामले 17 हजार के पार पहुंच गए हैं जबकि तमिलनाडु में अब तक 33 हजार से अधिक कोरोना के केस सामने आ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *