नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. उर्वशी रौतेला जितनी अच्छी अदाकारा हैं, वह उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उर्वशी रौतेला शकीरा के गाने ‘हिप्स डॉन्ट लाई सॉन्ग पर बैली डांस (Belly Dance) करती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती नजर आईं थीं, इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. फैन्स को भी एक्ट्रेस का अंदाज काफी पसंद आया था.

र्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने ‘हेट स्टोरी 4’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ था. इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आई थीं.