नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है. राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. एमपी कांग्रेस ने राज्यसभा में दिए दिग्विजय सिंह के भाषण को ट्वीट कर शेयर किया है. एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी ने मोदी सरकार के सीएए क़ानून के पीछे छिपे नापाक मंसूबे को बेनक़ाब किया.
—सुनिये और शेयर कीजिए
इस वीडिया में दिग्विजय सिंह सीएए को लेकर सरकार पर जमकर हमला करते दिख रहे हैं. दिग्विजय सिंह कहते हैं, ”ये लाया क्यों गया नागरिकता कानून, इसे लाने की आवश्यकता क्या थी. आपको जिसको मरजी थी उसको नागरिकता दे देते किसने मना किया था. आपने क्या अदनान स्वामी को नागरिकता नहीं दी थी, दी थी न आप लोगों ने.
उन्होंने कहा, ” आप इस बात को फिर से हिंदू मुस्लमानों में बांटना चाहते हैं. नागरिकता कानून लाने की आवश्यकता नहीं थी. नागरिकता कानून केवल एक समुदाय को भयभीत करने के लिए लाया गया है. आपने बंटवारा लाने की शुरुआत की.”
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ”जो हालात देश में है उसका मैं आपकी विचारधारा को दोष देता हूं. बचपन से दिमाग में नफरत पैदा की जा रही है. आज लड़ाई विचारधारा की है. एक तरफ प्रेम और सदभाव है तो दूसरी तरह नफरत और नफरत से पैदा होने वाली हिंसा है