नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा “मैंने अमित शाह जी से हर मुद्दे पर बहस करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया. वह भी जनता के बीच में आने को तैयार नहीं है जनता के सवालों के जवाब देने को तैयार नहीं है. यह एक बहुत ही दुखद बात है. गीता में भी लिखा है कि मैदान छोड़कर नहीं भागना चाहिए. एक सच्चा हिंदू. बहादुर होता है मैदान छोड़कर भागता नहीं. अमित शाह जी को यह शोभा नहीं देता कि वह इस तरह से मैदान छोड़कर भाग रहे हैं. जनता के सवालों के जवाब नहीं देना चाहते”
अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ. अमित शाह बल्कि पूरी बीजेपी को अपने निशाने पर लिया और उन्हें फर्जी हिंदू करार दिया. केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि आपको हनुमान चालीसा पढ़ना पड़ रहा है या. गीता का जिक्र करना पड़ रहा है आखिर इसकी क्या वजह है? तो केजरीवाल बोले “मैं अब बीजेपी के सभी नेताओं से हनुमान चालीसा गवाऊंगा. उन्हें हनुमान चालीसा गाने चाहिए. उनकी भाषा में थोड़ा संयम आएगा. उनकी भाषा में थोड़ी मर्यादा आएगी उनके हृदय के अंदर थोड़ी शांति आएगी. वह बहुत विचलित हैं. वह लोग फर्जी हिंदू हैं सारे. उनको हनुमान चालीसा नहीं आती. उनको भगवत गीता नहीं आती उनको कुछ नहीं आता केवल गाली गलौज आता है