lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तरप्रदेश: इमरान मसूद बोले- कितने आतंकी मार पाए, इसकी घोषणा की जाए,,,

पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। इसी बीच अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया को दिए गए बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान मसूद ने मारे गए आतंकियों की संख्या पूछ ली। इसके बाद सोशल मीडिया तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

दरअसल, इमरान मसूद ने कहा कि इस बहादुरी के लिए सेना को सलाम है। ऐसी कार्रवाई की उम्मीद भी थी, लेकिन कितना नुकसान हुआ और कितने को मार पाए, इसकी भी घोषणा होनी चाहिए। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या सांसद फिर से हमारे रक्षा बलों की वीरता पर संदेह कर रहे हैं? क्या कांग्रेस फिर से अलग शब्दों में सबूत मांग रही है। एक यूजर ने यहां तक लिखा कि उन्हें तथ्य खोल मिशन पर पाकिस्तान भेजा जा सकता है।

इमरान मसूद ने दी सफाई
सांसद इमरान मसूद ने इसे पूरी तरह से खारिज किया है। कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा था कि इतने बड़े आतंकी संगठनों पर सेना ने कार्रवाई की, वह साहस का विषय है। संख्या को पता चलना चाहिए, जिससे इस कार्रवाई का संदेश दुनिया भर में जाए। भाजपा के कुछ लोग हैं, जो योजना के तहत ट्रोल करा रहे हैं।
सबूत मांगने वाले अपनी आदत से मजबूर : पूर्व सांसद
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने सांसद इमरान मसूद के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। भारतीय सेना की कार्रवाई पर बधाई देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे विश्व में बड़ा संदेश गया है। इन सबके बीच भारतीय सेना की संतुलित कार्रवाई पर सबूत मांगने वाले सहारनपुर के नेताजी अपने बड़बोलेपन से मजबूर हैं। ऐसे समय में जब पूरा देश भारतीय सेना का उत्साह बढ़ा रहा है, कुछ लोग अपनी बयानबाजी की आदत से मजबूर हैं, जो सबूत मांग रहे हैं।