रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामनवमी पर खास तरह से रामलला का अभिषेक किया गया और उन्हें आकर्षक वस्त्र पहनाए गए। वहीं, करीब चार मिनट तक भगवान सूर्य की किरणों ने रामलला का अभिषेक किया। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।

रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए। दोपहर में ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया गया।
सूर्य तिलक को सही तरीके से कराने के लिए इसरो के साथ देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिक इसका पूर्वाभ्यास करते रहे। शनिवार को अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था।
अयोध्या पहुंचे रामभक्तों ने पहले सरयू में स्नान किया और फिर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए।
इस दौरान रामपथ पर मौजूद रामभक्तों पर ड्रोन से सरयू के जल का छिड़काव किया गया।