lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

सीएम योगी ने मैनपुरी में खेला सियासी खेल,,,

मुलायम का गढ़ जीतने के लिए भाजपा इस बार सियासत के सारे समीकरण साध रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मैनपुरी में रोड शो के सहारे सीएम योगी ने भी जातीय समीकरण साधने का काम किया। प्रत्याशी जयवीर सिंह के अलावा रथ पर लोधी, ब्राह्मण, शाक्य और अनुसूचित जाति के नेताओं को स्थान देकर मतदाताओं को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश भाजपा ने की है।

बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में रोड शो प्रस्तावित था। अनुमान लगाया जा रहा था कि रोड शो के रथ पर सीएम योगी के अलावा प्रत्याशी जयवीर सिंह और स्थानीय नेता नजर आएंगे, लेकिन जब सीएम रथ पर पहुंचे तो यहां रथ पर नए जातीय समीकरण नजर आए। लोधी मतदाताओं को साधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह मौजूद थे। वहीं शाक्यों को अपने पाले में करने के लिए राज्यसभा सांसद गीता शाक्य भी उपस्थित थीं।

ब्राह्मण मतदाओं को साधने के लिए भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भी रथ पर साथ रहे तो वहीं अनुसूचित जाति के मतदाताओं को संदेश देने के लिए राज्य मंत्री असीम अरुण को भी बुलाया गया था। रही बात क्षत्रिय मतदाताओं को तो खुद सीएम योगी और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह इसके लिए काफी थे। रोड शो के दौरान किसी भी स्थानीय नेता को रथ पर जगह नहीं मिल सकी। योगी ने अपने रोड शो से इन सभी जातियों के मतदाताओं को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। हालांकि स्थानीय नेताओं की रथ पर गैर मौजूदगी के भी लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

बुलडोजर की निकली रैली
सीएम योगी को बलडोजर बाबा के नाम से भी लोग संबोधित करते हैं। इसी के चलते सीएम योगी के रोड शो से पहले शहर में युवाओं ने बुलडोजर रैली निकाली। वहीं क्रिश्चियन तिराहा, संता-बसंता चौराहा और महाराणा प्रताप चौक पर भी बुलडोजर खड़े नजर आए। बुलडोजर पर खड़े युवाओं ने सीएम योगी पर पुष्पवर्षा करते हुए बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

1 घंटा 15 मिनट मैनपुरी में रुके योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग 1 घंटा 15 मिनट मैनपुरी में रुके। सुबह 11.45 पर उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। सीएम ठीक 12 बजे कार द्वारा क्रिश्चियन तिराहे पहुंचे और रोड शो की शुरुआत की। लगभग 50 मिनट बाद महाराणा प्रताप चौक पर रोड शो समाप्त हुआ। इसके बाद दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन से सीएम योगी हेलीकॉप्टर से अलगी जनसभा के लिए रवाना हो गए।
बसपा के वोट खींचने को बुलाए राज्य मंत्री असीम
बृहस्पतिवार को मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो मायावती की भी जनसभा थी। ऐसे में कहीं न कहीं बसपा के काडर वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए राज्य मंत्री असीम अरुण को बुलाया गया था। वहीं राज्य मंत्री संदीप सिंह को बुलाने का कारण मैनपुरी नगर पालिका के चुनाव को लेकर लोधी मतदाताओं में आई नाराजगी को दूर करना है।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>