वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के भारतीय-अमेरिकी दावेदार विवेक रामास्वामी ने संकेत दिया है कि यदि वह 2024 में राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह अरबपति कारोबारी एलन मस्क को अपने प्रशासन का सलाहकार बनाना चाहेंगे. ‘एनबीसी न्यूज’ के अनुसार, विवेक रामास्वामी (38) से शुक्रवार को आयोवा में ‘टाउन हॉल’ के दौरान जब पूछा गया कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह किसे अपना सलाहकार बनाना चाहेंगे, उन्होंने जवाब में एलन मस्क का नाम लिया.