lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

सीएम धामी ने कहा- मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया था और जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की समृद्धि की ट्रेन को विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए एकजुट हों

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किए गए गहन मंथन से जो प्रेरणा रूपी अमृत निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए लाभकारी होगा।

वर्तमान में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, वर्ष 2024 के चुनावों में उनका संकल्प पांचों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने का है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इसके लिए वर्ष 2024 के अभियान में अभी से पूर्ण मनोयोग के साथ जुट जाना है।

 उत्तराखंड का युवा आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब एक नए जोश और एक नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री के कथन 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा को चरितार्थ करने के लिए भी प्रयासरत रहना है।

समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान से विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग व महिलाओं के बीच जाना होगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली से भेजा एक रुपये, जनता तक पहुंचते थे 15 पैसे

कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली से भेजा एक रुपये गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, लेकिन आज दिल्ली से चले 100 रुपये पूरा का पूरा गरीबों तक पहुंच रहा है। आने वाले सैकड़ों वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की गाथा का यशगान किया जाएगा।