lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

पति ने छोड़ा, फिर उसके रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार,,

रादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति के रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन साल बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। महिला फर्म में काम करती थी। बिलारी के खड़उआ निवासी पति का रिश्तेदार संजीव उर्फ बबली उसके घर आने जाने लगा। आरोप है कि संजीव ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला शांत हो गई और उसने कहीं शिकायत नहीं की। इसके बाद भी आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया लेकिन शादी नहीं की। 15 जनवरी को संजीव अपने घर चला गया। उसके जाने के बाद उसका बड़ा भाई हरवीर आ गया। रात में हरवीर महिला के घर में ही रुका। आरोप है कि उस रात हरवीर ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने संजीव से उसके भाई की शिकायत करने के लिए फोन करना चाहा, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। कुछ दिन बाद एक महिला ने संजीव के नंबर से कॉल की और उसने धमकाया कि वह उसे भूल जाए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने में की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

इसके बाद पीड़िता ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव उर्फ बबली और हरवीर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।