उत्तरकाशी के ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर कुछ जवानों ने टेंट पकड़ा हुआ था और हाईटेंशन लाइन उसके ऊपर जा रही थी। आशंका है कि टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट फैल गया और यह हादसा हो गया। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।