एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है । एनडीटीवी ( हिंदी ) के जाने – माने चेहरे रवीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई कार्यक्रमों को होस्ट किया , जिनमें हम लोग , रवीश की रिपोर्ट , देश की बात और प्राइम टाइम शामिल हैं । रवीश कुमार को दो बार पत्रकारिता में योगदान के लिए रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार और 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
रवीश के इस्तीफे के बाद NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा , ” रवीश जितना लोगों को प्रभावित करने वाले कुछ ही पत्रकार हैं । यह उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया में दिखता है । ” सुपर्णा ने कहा कि रवीश दशकों से एनडीटीवी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं । उन्होंने कहा कि उनका योगदान बहुत अधिक रहा है , और हम जानते हैं कि वह अपनी नई पारी में भी बेहद सफल होंगे । बता दें कि रवीश कुमार का इस्तीफा ऐसे समय में आया है , जब एक दिन पहले ही NDTV के कार्यकारी सह – अध्यक्ष प्रणव रॉय ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था । रवीश कुमार के कई दिनों से इस्तीफा देने की खबरें थीं । हालांकि बुधवार को उन्होंने आधिकारिक तौर पर मेल भेजकर अपना इस्तीफा दे दिया है ।

संपादक अनामिका मिश्रा