देहरादून/उत्तराखण्ड: 18 Sep. 2022, खबर…. राजधानी से रविवार को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के मेधावी छात्र – छात्राओं ( 10वी – 12वी ) को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार देकर सम्मानित किया, एवं कोरोना काल के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।
वही इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, ये छात्र आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे, वसुन्धरा दीप न्यूज द्वारा समाज से जुड़ी खबरों के साथ सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जो की सराहनीय है।
उन्होंने कहा मेहनत कर शिखर में पहुंचने वाले लोगों के साथ परिवार रिश्तेदारों एवं समाज का नाम जुड़ जाता है, उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, उन्होंने कहा समय बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग करना ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा। आज लोगों की उम्मीद देश के युवाओं से है, उन्होंने कहा आप हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करें, अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें।
उन्होंने कहा हमारी सरकार सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है, जल्द ही है रुद्रपुर क्षेत्र में बाईपास बनाया जाएगा, एवं गदरपुर में बाईपास जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने पर कार्य कर रही है, वहीं चार धाम परियोजना के अंतर्गत अब पहाड़ों की यात्रा भी सुगम एवं सुरक्षित है, उन्होंने कहा जल्द ही रुद्रपुर से कैलाश मानसरोवर तक की सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमने भी संकल्प लिया है कि हम आने वाले समय में उत्तराखंड को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। उन्होंने कहा हमने टीबी मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लेते हुए टीबी के मरीज को गोद लेने का फैसला किया है, जिससे उसकी खुराक दवा पानी का खर्चा हम उठाएंगे।