september 13,22 /अनामिका मिश्रा
मथुरा की अदालत में मंगलवार को शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष व अन्य विपक्षी हाजिर नहीं हुए। इसके कारण श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन अक्तूबर तय की है।
एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कोर्ट कमिश्नर से कराने की मांग को लेकर पुनरीक्षण याचिका दायर की है। उस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुन्नी बोर्ड व अन्य वादी पक्ष हाजिर नहीं हुए। अब इस पुनरीक्षण याचिका पर तीन अक्तूबर को सुनवाई होगी।