विवार को भारी बारिश के बाद पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में आ गया। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कैंपटी फॉल का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि उसे देखते ही लोग घबरा गए। व्यापारियों ने जैसे ही फॉल का विकराल रूप से देखा तो सुरक्षा की दृष्टि से दुकानें बंद कर दी। वहीं फॉल में अचानक पानी बढ़ने से झील में मलबा भर गया। उधर, भारी बारिश से भट्टा फॉल भी पूरे उफान पर रहा।
कैंपटी क्षेत्र की उंची पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंपटी फॉल में मौजूद करीब पचास से अधिक पर्यटकों को पानी बढ़ने की सूचना दी और वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।
कैंपटी फॉल के व्यापारी सुमन नौटियाल ने बताया कि इस सीजन में पहली बार कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पानी बढ़ने से पहले पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद पानी फिर कम हो गया था।