मंत्रियों के महकमों की बहुप्रतिक्षीत लिस्ट घंटों पहले लीक हो गई। आधी रात को गोपन विभाग ने मुख्य सचिव के दस्तखत करा के जो लिस्ट जारी की, उसमें और पहले जारी सूची में कोई अंतर नहीं था। आबकारी-खनन-ऊर्जा-सूचना-राजस्व-पेयजल-पेयजल-कार्मिक-नागरिक उड्डयन और गृह समेत 23 विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखे। 8 में से कुछ मंत्रियों को भरपूर मलाईदार महकमे दिए गए। सतपाल महाराज सबसे शक्तिशाली मंत्री बन के उभरे। सुबोध उनियाल-सौरभ बहुगुणा के पास अलबत्ता कम अहम महकमे आए।

