lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में विलय…

शरद यादव ने रविवार को अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में विलय कर दिया। भाजपा के साथ गठबंधन करने पर मई 2018 में नीतीश कुमार से अलग राह पकड़ने वाले शरद यादव अब तेजस्वी यादव के पथ प्रदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में वे अपने राजनीतिक अनुभव से तेजस्वी को आगे बढ़ाएंगे। बदले में आरजेडी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। इससे शरद यादव के राजनीतिक जीवन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। शरद यादव का यह पालाबदल 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अहम हो सकता है। वे गैर-भाजपाई राजनीतिक दलों को इकट्ठा करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मध्य प्रदेश से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले शरद यादव अब 74 वर्ष के हो चुके हैं। वे अब तक सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा पहुंच चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वे पिछड़ों-दलितों की आवाज बनकर उभरे और बिहार की राजनीति में अपनी पैठ बनाई। गैर-भाजपाई दलों को इकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाकर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी उपयोगिता साबित की।

बदले राजनीतिक माहौल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकना मुश्किल हो रहा है। विपक्षी दल उन्हें रोकने के लिए तमाम रणनीति बनाने पर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में शरद यादव विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेताओं से उनका व्यक्तिगत संबंध इसमें कारगर साबित हो सकता है।

मधेपुरा लोकसभा सीट से चार बार जीत और चार बार हार का स्वाद चख चुके शरद यादव अभी भी पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं। माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति में वे तेजस्वी यादव को अपने राजनीतिक अनुभव का लाभ देंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद भी तेजस्वी यादव चुनाव परिणाम को अपनी जीत के रूप में नहीं बदल सके थे। उस समय आरजेडी के पास एक राजनीतिक अनुभवी नेता की कमी साफ महसूस की गई थी, जो अपने राजनीतिक कौशल से उसे जीत के मुहाने पर पहुंचा सके। अब शरद यादव इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

तेजस्वी यादव भविष्य के नेता
शरद यादव ने अपने कमजोर स्वास्थ्य के कारण अपनी कुर्सी पर बैठकर ही इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को संबोधित किया। लड़खड़ाती आवाज में भी उन्होंने एक बदलाव का संकेत देने की कोशिश किया और तेजस्वी यादव को भविष्य का नेता बताया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आरजेडी ही उनकी पार्टी है। उसे मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव से सबक लेते हुए सबको एकत्र होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।