News By Anamika Mishra:
चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख। ऐसे सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल की दहलीज पर आकर आज विराम ले लेंगे। इस बार हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सियासत के नए रूप भी देखने को मिले। सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सियासी दाल में तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है।