lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया…

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उनके अनुसार पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।

हरीश के अनुसार, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाए।

इन दोनों के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। बकौल हरीश रावत, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, हालांकि इसमें दूसरों की सोच को भी समाहित करेंगे। लेकिन कहीं न कहीं जो प्रभाव रहेगा, वह उनकी सोच होगी।

हरीश ने आगे कहा कि वह इस समय अपनी सोच के लिए कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं हैं। वह या तो मुख्यमंत्री बनेंगे या घर बैठना पसंद करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हाईकमान तय करेगा। जो भी निर्णय होगा, उन्हें स्वीकार होगा।

मैं और मेरी बेटी, दोनों जीत रहे हैं…

उन्होंने कहा कि पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही है। इसका श्रेय उन्होंने राहुल गांधी को दिया। उधर, इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले मतदान का रिजल्ट तो आ जाए, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद की बात है। इस विषय में वह अभी से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।