News By Anamika mishra
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में गरमा रहे तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव में भाजपा का जहाज डूब रहा है और इसे बचाने के लिए वह ध्रुवीकरण के तिनके का सहारा ले रही है।
प्रदेश की जनता जानती है कि तुष्टिकरण की राजनीति कौन कर रहा है। समान नागरिक संहिता को लेकर किए गए गए एलान पर गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तंज किया कि उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है। अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता विनोद मुसान ने चुनावी सियासत को गरमा रहे कई अन्य मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष से बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश…
सवाल: पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर देने का आपने वादा किया है? इसका अर्थशास्त्र क्या है? कैसे कम कीमत पर लोगों को मुहैया कराएंगे?
जवाब: यह यथार्थ और धरातल पर टिका हुआ वादा है। वर्तमान सरकार ने अपनी वाहवाही को चमकाने के लिए विज्ञापनों पर, शानों शौकत पर तमाम खर्चे किए हैं। हम इन खर्चों पर लगाम लगाएंगे। इस राहत को प्रदेश की जनता को दिया जाएगा। सालभर में इस पर कितना व्यय आएगा, इसका भी हिसाब-किताब कर रखा है।