चंडीगढ़ से आए ऑडिटर जगदीश मलिक की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार एक अन्य घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय ऑडिटर जगदीश मलिक को हांसी में तहसील की रजिस्ट्रियों का ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। गुरुवार शाम वह हांसी पहुंचे थे।
देर रात हांसी के भाईजी होटल में खाना खाने के बाद ब्रेजा कार में सवार होकर पीर की मजार के पास पहुंचे तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें जगदीश मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ आया दूसरा कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
www.newsvartaindia.in