कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले को लेकर पार्टी पर हमला बोला। अरविंद पांडेय ने कहा के यह कांग्रेस का षड़यंत्र भी हो सकता है। मंत्री ने इस मामले में किसानों और सिखों पर एससी-एसटी के तहत मुकदमे दर्ज करने की निंदा की।
कहा कि दल बदलू नेता अपना राजनीतिक फायदा लेने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। उन्हें (यशपाल को) सिर्फ अपना बेटा दिखता है। वह कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं।
पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में पैदल मार्च
वहीं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए हमले व उनके खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पैदल मार्च निकाला। भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया।