उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।
मामला रामपुर गांव का है। यहां 17 वर्षीय युवक अंकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।