Editor by anamika mishra
रेलवे ट्रेनों के नाम बदलकर और नंबर के आगे जीरो जोड़कर यात्रियों से दोगुना किराया वसूल कर रहा है। त्योहार स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई जा रहीं ट्रेनों की हर श्रेणी का किराया बढ़ाया गया है, जबकि स्पेशल ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस का किराया पहले से लागू है।
अक्तूबर से ही त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा कैंट स्टेशन से प्रतिदिन 100 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 40 ट्रेनें त्योहार स्पेशल के नाम से संचालित की जा रही हैं।
आगरा कैंट स्टेशन पर अप व डाउन 100 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। मार्च 2022 से यात्रियों को ट्रेनों के साधारण कोचों में भी मेल एक्सप्रेस का किराया देना पड़ रहा है। अब त्योहार पर घर जाने के लिए भी जेब पर बोझ पड़ना तय है। इन स्पेशल ट्रेनों के आगे त्योहार स्पेशल जोड़कर किराया और बढ़ा दिया गया है।
15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज
रेलवे ने अनारक्षित टिकट काउंटर बंद कर रखे हैं। जनरल टिकट का रिजर्वेशन कराने के लिए
यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सेकंड सीटिंग में 10 से 15 रुपये तक, स्लीपर में 155 से 165 रुपये तक अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं।
आगरा से दिल्ली का किराया
श्रेणी नियमित त्योहार स्पेशल
सेकंड सिटिंग 105 रुपये 115 रुपये
स्लीपर 175 रुपये 415 रुपये
3 एसी 555 रुपये 1100 रुपये
2 एसी 760 रुपये 1432 रुपये
आगरा से प्रयागराज
सेकंड सीटिंग 185 रुपये 195 रुपये
स्लीपर 310 रुपये 415 रुपये
3 एसी 800 रुपये 1150 रुपये
2 एसी 1120 रुपये 1490 रुपये
आगरा से लखनऊ
सेकंड सीटिंग 30 रुपये 145 रुपये
स्लीपर 220 रुपये 385 रुपये
2 एसी 830 रुपये 1440 रुपये
3 एसी 585 रुपये 1050 रुपये
www.newsvartaindia.in