कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। इसके साथ ही एक आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मौका दिया था। पहले समर्पण करने वाले आतंकी ने अपने साथियों से कई बार हथियार डालकर बाहर आने की गुहार लगाई, लेकिन तीनों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में तीनों आतंकियों का खात्मा हो गया।
मुठभेड़ शुरू होते ही सबसे पहले समर्पण करने वाले आतंकी तौसीफ ने अपने साथी आतंकियों से हथियार छोड़ने की अपील की थी। उसने कहा कि दानिश, जाहिद और उमर मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, मेरी बात मानों और तुम भी भी समर्पण कर दो। तुम्हें कोई नुकसाान नहीं पहुंचेगा। तौसीफ ने कई बार हथियार डालकर बाहर आने की गुहार लगाई। लेकिन तीनों ने उसकी बात नहीं मानी और मुठभेड़ में मारे गए