उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सरकार की ओर से आज जो उपलब्धियां गिनाई गई हैं, उनमें सच्चाई बहुत कम है। इनके सरकारी दावे अगर जमीनी हकीकत में गरीब जनता को लाभ देते तो यह उचित होता।
साथ ही उत्तराखंड में बीजेपी और पंजाब में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर वहां भी जो दावे किए जा रहे हैं, वे सिर्फ हवा-हवाई हैं। सही मायने में इनके दावे जनहित और जनकल्याण से काफी दूर हैं। अत: इन तीनों राज्यों की दुखी और पीड़ित जनता अपने यहां सुखद परिवर्तन लाने को बेचैन है।
इसके अलावा मायावती ने कहा कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने देश की महिलाओं के अपने पसंद के पहनावे के संबंध में जो टिप्पणी की गई है, वह न केवल अनुचित है, बल्कि अशोभनीय और अमर्यादित है। बीएसपी की ओर से सलाह देते हुए कहा कि इसकी बजाए वे अपने प्रदेश के जनहित व जनसमृद्धि की संवैधानिक जिम्मेदारी पर समुचित ध्यान दें।