बॉलीवुड में 20 साल के करियर में तमाम उतार-चढ़ाव देखने के बाद अभिषेक बच्चन एक बार फिर कुछ कमाल करने के लिए तैयार हैं। अभिषेक ने अभी-अभी अपना जन्मदिन मनाया है और दोस्तों व परिवार के आशीर्वाद से अब कुछ नया करने जा रहे हैं।
कई ठोकरों के बावजूद बॉलीवुड में अभिषेक को पिता अमिताभ बच्चन जैसी सफतला नहीं मिल पाई है। हालांकि वो लगातार इसके लिए प्रयासरत रहे, लेकिन लोगों का प्यार नहीं मिल पाया। अब एक्टर ने इन सब को ध्यान में रखकर पिछली गलतियों से सीख लेते हुए बड़ा फैसला लिया है।
आपने फिल्मों में तो अभिषेक को कई रोल में देखा होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि राजनीति में अभिषेक कैसे लगेंगे? क्या अभिषेक बच्चन पर राजनीति सूट करेगी या वहां भी उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा? आपके सारे सवालों के जवाब आपको जल्द ही मिल जाएंगे जब आप अभिषेक को ‘मुख्यमंत्री’ के रूप में देखेंगे।