नई दिल्ली: किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे और कई जगह वह लाठियां चार्ज करती हुई भी नजर आईं. किसानों पर लिये गए पुलिस के एक्शन को लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने विरोध किया. वहीं, हाल ही में कंगना रनौत ने भी किसानों को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ तो शर्म कर लो. कंगना रनौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
Sick and tired of riots and blood bath almost every month , Delhi, Bangalore and now again Delhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #RedFort pic.twitter.com/pWhXtOrqkx
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021