हरिद्वार कुंभ मेले की अधूरी तैयारियों को लेकर शनिवार को तीर्थ नगर की संत भड़क गए। जूना अखाड़े के संत मेला नियंत्रण भवन पर पहुंचे और धरना दिया।
इस दौरान संतों ने कहा कि हरिद्वार कुंभ में आने वाले संतों के लिए व्यवस्थाएं नहीं हैं। कहा कि साधु संत कहां रुकेंगे। जूना अखाड़ा के महामंत्री प्रेम गिरी के नेतृत्व में सीसीआर के गेट पर धरना दिया।
तकनीकी जांच में फेल हुईं आनन-फानन में बनी सड़कें
हरिद्वार में कुंभ विकास कार्यों के अंतर्गत बनाई गई दो सड़कों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर फेल हो गई हैं। सूखी नदी पर निर्मित डबल लेन बो-स्ट्रींग पुल भी थर्ड पार्टी की तकनीकी जांच में फेल हो गया है। सड़कों और पुल की गुणवत्ता खराब होने से मेला के तकनीकी प्रकोष्ठ ने निर्माण एजेंसियों का जवाब तलब किया है।
हरिद्वार में करोड़ों रुपये की लागत से कुंभ कार्य हो रहे हैं। अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। कुंभ मेला प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों के भुगतान कराने से पहले थर्ड पार्टी तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच में कई खामियां सामने आ रही हैं।