दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान अब केंद्रीय प्रोजेक्टों को रोकने के लिए लामबंद होने लगे हैं। पंजाब के कपूरथला में एक्सप्रेस-वे संघर्ष कमेटी पंजाब ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के नई दिल्ली-कटड़ा-अमृतसर और बठिंडा एक्सप्रेस-वे के विरोध में बैठक कर तमाम केंद्रीय प्रोजेक्ट न बनने देने की घोषणा की है।
कमेटी सदस्यों का कहना है कि कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ के कई गांवों से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके विरोध में सुल्तानपुर लोधी में कमेटी के बैनर तले इकट्ठा किसानों ने केंद्र सरकार व एनएचआई के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से बनने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए वह एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेंगे।