किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। वह कुमाऊं में किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में किसानों और आप कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने संबोधन में मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संवेदनहीन हो गई है, उसे अहंकार छोड़ना पड़ेगा।
किसान उत्तराखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को जसपुर, बाजपुर और काशीपुर में यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवंत मान ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।