lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तराखंड: घर के आंगन से सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार….

उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर गुलदार की दहशत बढ़ गई है। बीती शाम को देवल गांव की एक सात साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने घर के आंगन से उठाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद देवल गांव में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मार गिराने की मांग की है। डीएफओ डा.कोको रोसे ने बताया कि गुलदार को पकडने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।  गांव में फॉक्स लाईट, ट्रैपिंग कैमरे लगाए जाएंगे ताकि जल्द गुलदार को पकड़ जा सके।

सोमवार शाम को देवल गांव निवासी प्रकाश नौटियाल की सात साल की बेटी पूजा अकेले ही अपने पुराने घर से 500 मीटर दूरी पर इजर नामे तोक में बने नए घर लौट रही थी। घर के पास ही घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार डाला। रात नौ बजे पूजा का का शव खेतों में पड़ा मिला।  मंगलवार को सीएचसी चौंड-लंबगांव में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता मुंबई होटल में नौकरी करते हैं, जो इन दिनों गांव में है। पूजा सहित उसकी चार बेटियां और एक पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया एक माह से पूरे क्षेत्र में गुलदार की धमक बनी हुई है। गुलदार ने ओणेश्वर मंदिर के पास कुछ दिन पूर्व गाय को शिकार बनाया था, जबकि कई कुत्तों पर हमला भी कर चुका है।
रेंजर लक्की शाह ने बताया पीड़ित परिवार को तीन लाख के सापेक्ष की प्रथम किस्त 90 हजार रूपये दे दिए हैं। शेष राशि पीएम रिपोर्ट के बाद दी जाएगी। गुलदार को पकडने के लिए घटना स्थल पर एक पिंजरा और चामा नामे तोक भी दूसरा पिंजरा लगाया है।

दो साल में तीन लोगों को शिकार बना चुका है गुलदार
टिहरी जिले में गुलदार और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले दो सालों में गुलदार तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। जबकि छह लोग गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए है। वन विभाग को इस अवधि में दो गुलदार पिंजरे में कैद करने में सफलता भी मिली है। जबकि एक नरभक्षी गुलदार को मार गिराना पड़ा।

प्रतापनगर के खोलगढ़ तल्ला में फरवरी 2018 में  गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया था। उसके कुछ दिन बाद भिलंगना ब्लॉक के बजिंगा गांव में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। अप्रैल 2018 में प्रतापनगर  के खोलगढ़ में गुलदार ने एक व्यक्ति को गंभीर घायल किया था।

इस घटना कुछ दिन बाद  थौलधार ब्लॉक के इरवाली गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया। मई 2018 जाखणीधार ब्लॉक के कस्तल में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया। अगस्त माह में नरेंद्रनगर ब्लॉक के देंदेली-पोखरी में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ। अक्तूबर माह में भिलंगना ब्लॉक के विशन-थाती गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को गंभीर घायल किया था। 

वर्ष 2019 में मानव-गुलदार संघर्ष की जिले में कोई घटना नहीं हुई। जबकि इस वर्ष एक अगस्त भिलंगना ब्लॉक के सिरपोली गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। बीती शाम को प्रतापनगर  देवल गांव में एक बालिका को गुलदार ने शिकार बना डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *