lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

रिया चक्रवर्ती को मिल रही थी रेप और मर्डर की धमकी …..

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लोगों के निशाने पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती आ गई थीं। जिसके चलते लगातार सोशल मीडिया पर रिया को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही रिया को रेप और जान से मार देने की धमकियां भी मिल रही थीं। जिसके बाद रिया ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। साथ ही मामले की सिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।

वहीं खबर है कि रिया को धमकी देने के मामले में दो इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की तलाश की जा रही है। साथ ही जांच अभी प्राथमिक स्तर पर ही है।

सांताक्रूज पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, ‘हमने भारतीय दंड व्यवस्था की धारा 507, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को साइबर अपराध शाखा में इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके करीबी मित्र एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद से उन्हें लगातार बलात्कार और हत्या की धमकियां मिल रही हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा करते हुए बताया था। साथ ही उन्होंने एक धमकीभरा स्क्रीनशॉट भी साझा किया था।

गौरतलब है कि बीती 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराते रहे थे। कई लोग उन्हें धमकी भरे संदेश भेज रहे थे। जिसके चलते अब रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पेज से ‘कमेंट्स सैक्शन’ को भी बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>