कोरोना वायरस से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने आम से लेकर खास लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, हाथ धोने और मुंह पर मास्क लगाने की हिदायत दी है। कुछ राज्य सरकारों ने तो बिना मुंह पर मास्क लगाए घर से निकलने पर जुर्माना लगाने तक के आदेश दिए हैं। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मास्क के कलेक्शन का एक वीडियो साझा किया है।
जी हां, बॉलीवुड सितारे फिल्मों में अभिनय करने के अलावा अपने फैशन और स्टाइल की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ढेर सारे मास्क के कलेक्शन के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने मुंह पर अलग-अलग तरह के मास्क लगाती हुई नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा अपने मुंह पर 12 यानी एक दर्जन अलग- अलग तरह के डिजाइन और कलर के मास्क लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने फैंस के लिए कैप्शन भी लिखा है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मास्क ऑन, कोरोना ऑफ। अपना मास्क ऑन रखो। सुरक्षित रहो।’
अपने मास्क के कलेक्शन पर बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं अपना मास्क कलेक्शन दिखा रही हूं। ऐसा कलेक्शन, जो शायद मेरे पास कभी नहीं था।’ सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के एक दर्ज मास्क के कलेक्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। और उनके वीडियो को भी पसंद कर रहे हैं।